एटा, मार्च 20 -- मायके से घर न आने पर पिता ने पांच वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पिता फरार हो गया। बेटी की हत्या की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। मामा की तरहरी पर पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम निवासी जैकी की शादी प्रेमलता निवासी नगला भन्ना थाना गंजडंडुवारा जनपद कासगंज के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। इसमें पांच साल की रागिनी दूसरे नंबर की है। जैकी पल्लेदारी करता है। मंडी में काम न होने के कारण नासिक चला गया था। होली से एक दिन पहले पत्नी प्रेमलता बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। होली पर जैकी घर आया था। जैकी का बड़ा बेटा राजा घर पर रह गया था। तीन बच्चे मां के साथ मामा के घर चले गए। मामा देव सिंह राठौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.