गंगापार, मार्च 21 -- क्षेत्र के पक्की रसूलपुर गांव में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। कोतवाली हंडिया के पक्की रसूलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुनीता की शादी बीते जून 2020 को हंडिया के कुकुडा गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामनाथ से हुई थी। शादी के बाद ही विवाहिता के मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के बीच अनबन हो गई। दोनो का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। प्रतिदिन की तरह सुनीता ने खाना बनाने के बाद सभी को खाना परोसा। खाना खाने के बाद खुद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। सुबह जब मां ने खेत से लौटने के बाद सुनीता को नहीं देखा तो उसने आवाज लगाई। आवाज लगाते लगाते वह सुनीता के खुले कमरे तक ...