फिरोजाबाद, मार्च 10 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में मायके में रह रही एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया है। शांति नगर निवासी 21 वर्षीय नीलम की शादी थाना सिरसागंज के नगला मांधाता निवासी कमलेश के साथ 3 वर्ष पूर्व हुई थी। मायके वालो का आरोप है कि नीलम के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नीलम का उत्पीड़न करते थे। बताया है कि उसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। नीलम तीन माह से अपने मायके शांति नगर में रह रही थी। उसकी शनिवार की रात फांसी लगने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.