बागपत, फरवरी 16 -- सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुरालियों से विवाद के चलते पिछले एक साल से मायके में रही विवाहिता ने पड़ौसी बुजुर्ग पर रेप करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि बुजुर्ग ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। पता चलने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह शामली जनपद के एक कस्बे में हुआ था। ससुराल में युवती के साथ विवाद हुआ, तो पति ने पत्नी को उसके मायके भेज दिया। पिछले एक साल से महिला अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष से महिला का समझौता हो गया। जिसके बाद वह मायके से ससुराल चली गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.