एटा, फरवरी 9 -- मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार शाश्वत कुमार ने भी जानकारी ली है। कोतवाली जलेसर के गांव पटना निवासी विजय पाल सिंह ने बेटी देवेश कुमारी उर्फ हेमा (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी नवनीत के साथ की थी। शादी के तीन साल बाद बेटी का ससुरालीजनों से विवाद हो गया। बेटी मायके आ गई और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तीन साल से महिला मायके में रह रही थी। घरवालों के अनुसार रविवार रात को कमरे में चली गई। सोमवार सुबह तक बेटी कमरे से बाहर नहीं आई। घरवालों ने कमरे में देखा तो महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे में लटका मिला। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम...