फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- थाना नगला खंगर के नगला गुलाल में पत्नी का अपनी मां से बात करने पर महिला के पति ने उसे बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने थाने में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनीता पत्नी श्रीकान्त निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर का आरोप है कि वह 18 फरवरी को अपनी मां से फोन पर आवश्यक बातचीत कर थी। इसी दौरान महिला के पति श्री कान्त पुत्र गम्भीर सिंह ने अपनी पत्नी पर डंडे, लात- घूंसों से हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी को बेहरमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति कहता है कि अगर उसने अपने भाइयो तथा माँ से बात की तो उसे जान से मार देगा। वह आएदिन बात बात पर झगडा कर मारपीट करता है। पति की मारपीट पर सास ससुर भी कोई बचाव नहीं करते हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ...