हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। एक गांव में रहने वाली महिला अपने मायके में पति के आने का इंतजार करती रही, लेकिन पति ने उसे लेने आने के बजाय दूसरी शादी कर ली। महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके पति की दूसरी पत्नी के यहां बच्चे का जन्म हुआ। पीड़िता ने पूरे मामले में आईजीआरएस के माध्यम से पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। कछौना थाना क्षेत्र के कामीपुर गांव निवासी राम जानकी पुत्री राम शंकर ने एसपी से की गई शिकायत में बताया कि उसका विवाह 15 मई 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से गोठवा गांव निवासी रामजी के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.