पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी जूही खां पुत्री मोहम्मद उसमान खां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह अप्रैल 2019 में मुशीर पुत्र आमिर निवासी स्वाले नगर थाना किला जिला बरेली से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। चार जनवरी को वह अपने मायके में एक शादी में आई हुई थी। इस दौरान उसके पति ने मायके में आकर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.