पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब वाक्या प्रकाश में आया है। इस थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने एक महीने पहले अपनी पत्नी के अचानक गायब होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। गायब हुई महिला की खोजबीन की जाने लगी। इसी बीच महिला मधुबनी थाना पुलिस के समक्ष हाजिर हो गई। उसने पुलिस को बताया कि वह मायके चली गई थी। जहां उसे पता चला कि उसके पति ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि महिला का कोर्ट में बयान करा लिया गया है। उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। जिसके बाद उसे परिवार के साथ जाने दे दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.