औरंगाबाद, जुलाई 4 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना के नरसन टोले त्रिलोकी बिगहा की आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके के परिवार और मुहल्ले के लोग शोक में डूब गए। हसपुरा दक्षिण मुहल्ला के महिला कॉलेज के रिटायर्ड आदेशपाल शिवनारायण चौधरी की बेटी थी। त्रिलोकी बिगहा और हसपुरा की दूरी लगभग दो किमी की है। नजदीक मायके होने की वजह से हमेशा आना-जाना लगा रहता था। उसके मौत की खबर से मुहल्ले के लोग भी सदमे में हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को मायके शव आते ही माहौल गमगीन हो गया। सबके आंखों से आंसू चल रहे थे। मृतक के पति सियाराम चौधरी पैरालिसिस रोग से पीड़ित हैं। डुमरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव, हसपुरा वार्ड सदस्य रंजन कुमार समेत ग्रामीणों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.