पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मायके आयी महिला प्रेमी संग चली गयी। जिससे नाराज पिता प्रेमी के खिलाफ सरसी थाना पहुंची। इधर पति ने पुलिस से महिला की वापसी की गुहार लगायी। जिसके बाद मामला पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। जहां शुक्रवार को महिला, उसका पिता एवं पति केन्द्र पहुंचे। केन्द्र में जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद मामला एसपी के पास आया। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि महिला की इच्छा जहां जाने की होगी, वहां जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...