भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हिंदी साहित्यकार तथा भागलपुर की बेटी डॉ. निक्की शर्मा 'रश्मि' का स्थानीय साहित्यकारों व कथाकारों ने सम्मान किया। इस दौरान भीखनपुर स्थित मेहता भवन में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को उन्हें कथाकार उमाकांत भारती ने पुष्प माला, चादर व पलाश समेत स्वचरित किताब उपहार स्वरूप भेंट की। इस क्रम में कथाकार रंजन कुमार व निक्की शर्मा ने अपनी-अपनी कहानी का पाठ किया। मौके पर डॉ. नवीन कुमार निकुंज, डॉ. पुष्पकुमार राय, डॉ. शतदल मंजरी, सुनील पटेल, धीरज पंडित, रीता मिश्रा व उमाकांत भारती ने भी अपनी लिखी कविता व लघुकथाओं का पाठ किया। गौरतलब है कि सबौर निवासी व मुंबई में रहने वाली हिंदी साहित्यकार डॉ. निक्की शर्मा ने साहित्यिक लेख, कहानी-कविताएं, लघु कथा व परिचर्चा लिखने तथा प्रकाशित होने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.