मिर्जापुर, फरवरी 4 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बरीसलाहपुर गांव के तालाब में बुधवार सुबह एक महिला का शव उतराया हुआ मिला। मृतका की पहचान सरोज पासवान (35) के रूप में हुई। वह एक सप्ताह पहले अपने मायके आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के चांद थाना क्षेत्र के डेढुआ गांव निवासी मन्ना पासवान की पत्नी सरोज एक सप्ताह पूर्व अपने मायके बरीसलाहपुर आई थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम वह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। तब परिजनों ने रात में ही उसे ढूंढने में जुट गए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं बुधवार की सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक शव उतराता देख गांव के लोगों को सूचना दे दी। मृतका सरोज का भाई अश्वनी मौके पर पहुंचा तो वह बहन का शव देख प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.