शामली, जून 22 -- गांव मामौर में हिंदू महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने गांव मामौर में हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी देवेंद्र देशवाल की हत्या को लेकर बयान जारी किया था। उन्होंने चेताया था कि यदि हत्यारोपियों पर रासुका की कार्रवाई नहीं हुई, तो 27 जून को गांव मामौर में हिंदू महापंचायत की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों ने हत्यारोपियों पर रासुका के साथ ही गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की बात कही। इसके बाद स्वामी यशवीर महाराज ने फिर से वीडियो जारी किया। कहा कि हमारी उचित मांग पर शामली जिला पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से विचार किया। एसपी रामसेवक गौतम ने हमें फोन पर जानकारी दी कि आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है, जिससे महापंचायत स्थगित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान...