नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हवा की रफ्तार बढ़ने और धूप के कारण राजधानी के लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। इसके बावजूद दिल्ली की हवा बेहद जहरीली बनी हुई है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में बना रहेगा। दिल्ली के लोगों को 14 अक्तूबर के बाद से ही प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ रहा है। इस बीच एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर 200 से नीचे आया हो। पिछले चार-पांच दिन दिल्ली के लोगों को सबसे ज्यादा भयावह प्रदूषण का सामना करना पड़ा। अब हवा की गति बढ़ने और दिन में धूप निकलने के चलते प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता ...