प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के भतीजे व मीडियाकर्मी लक्ष्मी नारायण सिंह की हत्या की मुख्य वजह चौबीस घंटे बाद भी रहस्य बनी हुई है। हत्या की वजह मामूली विवाद है या फिर पुरानी रंजिश, अब तक इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी विशाल को पुलिस ने गुरुवार रात ही नेहरू पार्क के समीप मुठभेड़ में पकड़ लिया था जबकि, एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुलिस को चौबीस घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। धूमनगंज में मुंडेरा चुंगी के पास शकुंतला कुंज कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गुरुवार रात लगभग दस बजे हर्ष होटल के गेट नंबर दो के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.