नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा। सलारपुर गांव में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साले की स्कूटी पर तेल डालकर आग लगा दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाने की पुलिस से की है। फिरोजाबाद के योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह सलारपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। वह बीते कई सालों से नोएडा की एक फैक्टरी में काम करता है। उसका अपने जीजा सुनील से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनों में कई बार कहासुनी हो चुकी है। बीते दिनों भी उसकी जीजा से फोन पर कहासुनी हो गई थी। इस बात से जीजा नाराज थे। दो नवंबर को जीजा सुनील अपने साले के कमरे पर आए और वहां खड़ी इलेक्ट्रानिक स्कूटी में तेल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद सुनील मौके से फरार हो गया। जबतक शिकायतकर्ता कुछ समझ पाता स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.