कन्नौज, फरवरी 6 -- तालग्राम, संवाददाता। केसरी नगला गांव में मामूली विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि बड़े भाई ने लाठी-डंडे से पीटकर छोटे भाई को घायल कर दिया। थाना क्षेत्र केसरी नगला गांव निवासी शिवराज पाल पुत्र लालाराम ने बताया कि उनका बड़ा भाई सुधीर कुमार बिना किसी कारण पिता के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर सुधीर कुमार ने लाठी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भेजा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...