नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। छलेरा गांव निवासी युवक का बाजार में तीन दोस्तों से विवाद हो गया। इसके बाद एक दोस्त ने लोहे की रॉड से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया। आरोपी ने घायल युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छलेरा गांव निवासी फिरोज शेख ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा फरहान एक जनवरी को सोम बाजार में खरीदारी करने गया था। वहां पर गांव के रहने वाले उसके दोस्त अभय, शिवम, गोविंद से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि, बाजार में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि तीनों ने पीछा कर फरहान को रास्ते में घेर लिया और बारातघर में ले जाकर पीटा। फरहान किसी तरह से बचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.