सिमडेगा, अप्रैल 18 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एडेगा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। गांव में मामूली विवाद में बेटे ने लाठी से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी है। बताया गया कि 15 अप्रैल को गांव निवासी मानसिद्ध टोपनो और उसके बेटे सहुन टोपनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में बेटे सहुन ने अपने पिता पर लाठी से वार कर दिया। जिससे मनसिद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनो ने घायल मनसिद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मनसिद्ध की हालत गंभीर देखेते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। आर्थिक तंगी के कारण परिजन मनसिद्ध को रांची ले जाने पर असमर्थता जाहिर करते हुए उसे वापस घर ले जाने लगे। घर ले जाने के क्रम में ही गुरुवार की रात मनसिद्ध की मौत हो गई। इधर मनसिद्ध की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.