आगरा, फरवरी 21 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य के बरी बगवास गांव में मामूली विवाद में नामजदों ने युवक पर लाठी डंडों व धारदार से हमला कर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायल को गंजडुंडवारा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे गांव बरी बगवास निवासी 25 वर्षीय सनी पुत्र बलवीर सिंह बाजार की ओर गया था। आरोप है कि नाली पर टॉयलेट करने को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से सनी की कहासुनी हो गई। तभी गांव के ही एक युवक ने सनी पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से भी वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना क...