चित्रकूट, दिसम्बर 26 -- चित्रकूट। संवाददाता कामदगिरि परिक्रमा मार्ग चौकी क्षेत्र के बंदरकोल निवासी दिनेश यादव के साथ दबंगों ने लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल ने बताया कि वह क्रिकेट मैच खेलने गया था। तभी किसी बात को लेकर विवाद होने पर गांव के ही दबंगों ने उसे मारापीटा। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...