साहिबगंज, जनवरी 20 -- बोरियो। बोरियो थाना अर्न्तगत बड़ा रक्सो गांव के पंचायत भवन के सामने सोमवार की रात को रक्सो गांव निवासी संजू मड़ैया (20) नामक युवक को गांव के हीं एक युवक ने पैसे के लेन-देन पर विवाद होने पर गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने का आरोप धूमा किस्कू पर लगाया गया है। थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बांझी हाट में मिठाई खरीदने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। घर वापस लौट कर रक्सो पंचायत भवन के सामने आरोपी धूमा किस्कू ने संजू पर गोली नजदीक से सीने में मारी। जिससे संजू मड़ैया की मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि रात से हीं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...