गौरीगंज, जनवरी 31 -- गौरीगंज। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के हालापुर सरायखेमा निवासी हर्षवर्धन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को घरेलू काम से सामान लेने एचएएल गेट पर गया था। जहां कुछ दिन पूर्व हुई कहासुनी को लेकर भुसियावां निवासी विवेक पांडेय, दीनापुर निवासी कमल पांडेय व दो अन्य लोगों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उसने रोका तो आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। एसओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...