आगरा, मई 22 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के सहावर गेट इलाके में मामूली विवाद के चलते नामजद युवक ने उस्तरा से एक युवक का गला रेत दिया। इसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामले में पीड़ित की ओर से नामजद आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में प्रवीन कुमार सिंह पुत्र सोरन सिंह निवासी नगला बीच सहावर गेट कासगंज ने बताया है कि वह गत मंगलवार की दोपहर ढाई बजे घर से किसी कार्य के लिए निकला, जैसे ही वह बस अड्डा के निकट ठेका के समीप पहुंचा, तभी यहां एक युवक मिला। उस युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उस्तरा से गले पर प्रहार कर दिया, जिससे उसके गले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.