औरंगाबाद, अक्टूबर 8 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में कुंदन कुमार और चंदन कुमार घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया। घायल पक्ष के सुभक कुमार ने बताया कि वह अपने पिता की दवा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पांच लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनके भाई कुंदन और चंदन बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। सुभग ने विनोद यादव, मिथिलेश यादव, मिल्टन कुमार, न्यूटन कुमार और अभिषेक शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों से पहले किसी तरह का विवाद नहीं था। मामूली बात पर हमला किया गया। थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दोनों...