आगरा, जनवरी 6 -- पटियाली थाना क्षेत्र के नगला कच्छ में मामूली विवाद को लेकर नामजदों ने युवक से मारपीट कर दी। बीच-बचाव को आए उसके परिजनों को भी घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में गांव के महीपाल पुत्र हरिबख्श ने बताया है कि गत 23 दिसंबर की दोपहर लकड़ी काट रहा था, तभी गांव का लल्लू पहुंच गया और उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लल्लू ने मारपीट शुरू कर दी व अन्य नन्हीं देवी, गौरव, संजीत पहुंच गए और उसे मारापीटा। चीखपुकार पर बीच-बचाव को पहुंचे बेटे मुनेंद्र, हिमांशु, बेटी बेबी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.