अमरोहा, जनवरी 16 -- मंडी धनौरा। बच्चों को लेकर हुए विवाद एक पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी धर्मपाल का आरोप है कि बीती पांच जनवरी को उनके बच्चे घर के सामने खेल रहे थे। इसी दौरान पास ही रहने वाले कुछ लोगों ने उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। धर्मपाल ने जब इस बावत जानकारी की तो आरोपी लकी, ओमवेश, गजेंद्र व भगवाना ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने इस बावत पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...