गिरडीह, अगस्त 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के असको-तिवारीडीह मोड़ के पास मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार व शुक्रवार को मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दो लोग विकास यादव व किशोर यादव जख्मी हो गए। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को बताया कि विकास यादव गुरुवार की शाम में अपने मवेशियों को चराकर घर जा रहे थे। उसी क्रम में असको तिवारीडीह मोड़ के पास असको गांव के बाइक सवार युवकों ने उन्हें ठोकर मार दिया। पूछताछ करने लगे तो उनलोगों ने हमला कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। शुक्रवार को किशोर यादव असको गांव में गेहूं पिसवाकर घर जा रहे थे। उसी क्रम में अचानक उसी स्थल के पास उपरोक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें किशोर यादव जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। बताय...