कौशाम्बी, फरवरी 2 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के पेरई गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद में दबंगों ने महिला को जमकर पीट दिया। पिटाई से महिला को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पेरई गांव की सुमन देवी पत्नी विकास बाबू वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह उनका पड़ोसी मकान निर्माण के लिए सबमर्सिबल से पानी मांगने आया था। उन्होंने पानी देने पर सहमति जताते हुए केवल इतना कहा कि बिजली का बिल दे दिया करो। इसी बात पर पड़ोसी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने परिजनों को बुला लिया और सभी ने मिलकर सुमन देवी को लात-घूंसे और डंडे से पीट दिया। पिटाई से महिला को गंभीर चोटें आई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.