कौशाम्बी, जनवरी 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में रविवार शाम गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला को पड़ोसी कुनबे ने मारपीट की धमकी दी। रुबीना बानो ने बताया कि उनकी बकरी पड़ोसी के घर में घुसकर नुकसान करने के बाद विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पड़ोसी अपने परिजनों के साथ डंडे लेकर महिला के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए और धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...