मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में फुफेरे भाई ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने उसके ऊपर ब्लेड से भी हमला किया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के मोहल्ला तबेला गोकुलदास कॉलेज के पास रहने वाले जैद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जिस मकान में वह रहता है उसी में उसकी बुआ का भी परिवार रहता है। जैद के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे उसकी मां और बुआ के बीच कहासुनी हो रही थी। उसी समय बुआ का बेटा समीर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। समझाने पर आरोपी ने जैद की लातघूंसों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके गर्दन और चेहरे पर ब्लेड से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जिसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.