मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मंडी में मामूली कहासुनी में दो दबंगों ने पल्लेदार को लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के एकता कालोनी निवासी लाल बिहारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह आढ़ती भूरेलाल सैनी की आढ़त पर टमाटर की गाड़ी लगवा रहा था। उसी दौरान फल मंडी पल्लेदारी का काम करने वाले दीपक और मोनू ने आकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाल बिहारी के साथ मारपीट की। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित लाल बिहारी की तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक और मोनू के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...