शामली, दिसम्बर 16 -- कांधला थानाक्षेत्र के गढ़ीदौलत में एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर शवों को घर में करीब नौ फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। छह दिन बाद मंगलवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करना कबूल किया है। रात करीब दस बजे पुलिस घर में खुदाई करवा कर तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पत्नी बिना बुर्के मायके चली गई थी, इसलिए भी पति का गुस्सा सातवें आसमान पर था। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में निवासी फारुख पुत्र दाउद के पांच बच्चे हैं। वह अपने पिता दाऊद से अलग मकान में रह रहा था। फारुख की 32 वर्षीय पत्नी ताहिरा एवं दो बेटी आफरीन 12 वर्ष एवं छोटी सारीन 5 वर्ष दस दिसंबर से लापता थीं। शक होने पर मंगवार शाम को फारुख...