कौशाम्बी, फरवरी 8 -- चरवा थाने के फरीदपुर सुधवर गांव में युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरीदपुर सुधवर गांव की निराशा देवी ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है। वह आए दिन मामूली बात को लेकर विवाद करता रहता है। शनिवार शाम वह घर आया और बदचलन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.