सिमडेगा, फरवरी 14 -- बोलबा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में जान मारने की नीयत से पति ने अपनी पत्नी पर पत्थर और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार के सुबह की है। बताया गया कि अलिंगुढ़ मुंडन टोली निवासी अजय डुंगडुंग अपनी पत्नी एलिना केरकेट्टा के साथ शनिवार की सुबह अपने ससुराल सरईपानी से अपने घर जाने के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही किसी बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद अजय डुंगडुंग ने अपनी पत्नी पर जान लेवा हमला कर दिया। अजय अपनी पत्नी को जंगल के समीप ही छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को बीच जंगल में घायल महिला की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घायल महिला को लेकर बोलबा अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला के पति अजय डुंग...