मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- बंजरिया (पू.चं.), ए.सं.। बंजरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मामूली विवाद में पड़ोसी से मारपीट में अधेड़ सफाईकर्मी महेंद्र राम (55) की मौत हो गई। महेंद्र थाना क्षेत्र के बंजारिया पंडाल स्थित नया टोला मोहल्ले का रहनेवाला था। उसे इलाज के लिए परिजन आनन-फानन में निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह समाहरणालय में सफाईकर्मी का काम करता था। महेंद्र के पुत्र बिट्टू कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वार्ड सुपरवाइजर ने नाले की सफाई कराई गई थी। सफाई के बाद कचरा निकालकर सूखने के लिए सड़क पर रख दिया गया था । सोमवार सुबह कचरा उठाने के बाद महेंद्र के घरवाले अपने दरवाजा पर पानी डालकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ग्राम सेवक केदार राम अपनी पत्नी के साथ महेंद्र राम को गाली देने लगा। महेंद्र के मना करने पर दोन...