नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा। सेक्टर-39 थाने में दी शिकायत में सलारपुर गांव निवासी आकाश ने बताया कि वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार के साथ सलारपुर गांव में रह रहा है। बुधवार शाम को शिकायतकर्ता के भाई अभिषेक के साथ पड़ोसी अजय और उसके साथियों ने मारपीट की। अजय के सिर में गहरी चोट लगी है। जाते जाते आरोपियों ने अजय को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अजय और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...