मुरादाबाद, अगस्त 24 -- मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर गली नंबर-2 निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा कौशल कुमार शनिवार को घर आ रहा था। घर से करीब 50 मीटर पहले गली में बाइक खड़ी थी, जो कार निकालते समय बचाते-बचाते गिर गई और उसका क्लच टूट गया। इसको लेकर मोहल्ले में ही रहने वाले परिवार ने गाली गलौज शुरू कर दी। जितेंद्र के अनुसार उनके बेटे कौशल कुमार ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी उसे पीटते हुए घर तक आ गए। जितेंद ने आरोप लगाया कि आते ही आरोपी मनी शर्मा, उसके भाई शनि शर्मा, पिता अरुण शर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.