प्रयागराज, फरवरी 28 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी थाना क्षेत्र के कॉटन मिल तिराहे के समीप गुरुवार की रात लगभग पौने नौ बजे मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से एसिड फेंका गया। इससे दूसरे पक्ष की दो महिला सहित चार लोग आंशिक रूप से झुलस गए। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। कॉटन मिल के समीप प्रमोद केसरवानी का बेटा वेदांत गुरुवार की रात पड़ोस के एक जनरल स्टोर की दुकान पर गुटखा खरीदने गया था। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। कहासुनी के बीच दोनों पक्ष के परिजन एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्ष के बीच सड़क पर मारपीट होने से राहगीरों व आस-पास के लोगों में खलबली मच गई। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष बोतल में तेजाब लेकर आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.