अमरोहा, अप्रैल 26 -- मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी विनोद और आलोक के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार देर शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट होने पर आलोक और उसकी पत्नी प्रीति व दूसरी ओर से विनोद का बेटा शुभम घायल हो गए। शोर होने पर जमा हुई भीड़ ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर कर किसी तरह विवाद शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.