कुशीनगर, जून 20 -- नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर,हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर गांव में बुधवार की शाम मामूली कहासुनी के बाद दो किशोरों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। गांव के ही किशोर साहिल (पुत्र अल्ताफ) पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किशोर आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि साहिल का किसी बात को लेकर गांव के ही कृष्णा (पुत्र जितेंद्र) से विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर कृष्णा ने गुस्से में आकर साहिल पर चाकू से वार कर दिया, जिससे साहिल को गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाकर घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.