कौशाम्बी, अगस्त 8 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के छोटका पिपरहटा गांव की ममता देवी पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि उसका पति मुम्बई में रहकर नौकरी करता है। गांव में बाढ़ आ जाने के कारण उसके घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उसने रविवार को अपने घर का कनेक्शन तिल्हापुर फीडर से करा लिया था। कनेक्शन लेने पर पड़ोसी आगबबूला हो गया। उसने कनेक्शन का विरोध करते हुए महिला से गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। घायल महिला ने शुक्रवार को मामले की शिकायत सीओ से की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...