कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- चरवा थाने के पिपरी गांव निवासी सोनकरन ने बताया कि शनिवार को गांव का ही एक युवक अपने हैंडपंप का पानी उसकी खेत में बोई हुई फसल में गिरा रहा था। इसी बात का उसने विरोध किया था। रविवार को वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान एक दर्जन लोग लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंचे और गाली गलौच कर उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे अश्वनी पटेल और राहुल पटेल को भी जमकर पीट दिया। इससे तीनों को काफी चोटें आई। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर माहौल शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.