बांदा, दिसम्बर 14 -- बांदा। संवाददाता मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के शंकर नगर निवासी 30वर्षीय नीरज पुत्र भगवानदीन का रविवार की दोपहर घरेलू किसी बात को लेकर 21वर्षीय पत्नी प्रतिज्ञा से विवाद हो गया। इसी से नाराज प्रतिज्ञा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी को जहरीला पदार्थ खाता देख पति ने भी जहर खा लिया। हालत खराब होने पर दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...