आगरा, जनवरी 10 -- सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के म्याऊं गांव में सड़क पर पानी भरने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। म्याऊं निवासी अरशद खां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे वह अपने फार्म से खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में दुकानों के पास काफी पानी भरा हुआ था। जब उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि जलभराव की वजह से सड़क खराब हो रही है, तो वहां मौजूद कुछ लोग भड़क गए। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा, फिर हैवानियत: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, बाद में छोड़ा आरोप है कि इमरान, गुलफाम और फरहान नाम के लोग लाठी-डंडे और तमंचा लेकर आ गए। उन्होंने अरशद को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। अरशद ने समझदारी दिखाते हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। बाद ...