गोरखपुर, जनवरी 15 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महुआपार बघराई में मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की शाम करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी शुभम कुमार पुत्र हौसला प्रसाद ने थानाध्यक्ष बांसगांव को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही अनिल और सुनील पुत्रगण राजेंद्र तथा अंकित पुत्र महेंद्र ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर और उनके भाई शिवम पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों आरोपी मारने की नीयत से चाकू लेकर आए और दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में शिवम के पेट में कई जगह चाकू के गंभीर घाव आए हैं, जबकि शुभम को कमर के ऊपर चाकू लगने से गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ कुछ दिन पहले...