बिहारशरीफ, मार्च 10 -- मामूली विवाद में चचेरे भाइयों के बीच मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में दो चचेरे भाइयों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। इस दौरान लाठी-डंड से जमकर मारपीट हुई, जिसमें त्रिलोक राम, उनकी पत्नी सुशीला देवी और पुत्र जयचंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जयचंद कुमार ने बताया कि गांव के ही प्रकाश राम, विकास राम और तारा देवी ने उनके दो वर्षीय पुत्र पर धान की नेबारी की चोरी करने का झूठा आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर रहे थे। जब, परिवार के सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी खंती और डंडे से हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.