संभल, फरवरी 24 -- मामूली कहा सुनी पर पड़ोसी ने परिजनों के साथ लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिस बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी नरेश पुत्र गंगाराम ने कोतवाली में देकर बताया कि रविवार शाम छह बजे अपनी पत्नी के साथ खाना देने जा रहा था। तभी पड़ोसी का बेटा छत से पेशाब करने लगा जिसकी कुछ बंदे खाने में जा गिरी। जिसे उसने विरोध किया तो पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर उसे पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नरेश परिजनों के साथ कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। सिर और आंख में गंभीर चोट होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...