बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती। मामूली विवाद में किशोरी को धारदार हथियार से मारने व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बभनान चौकी क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर-5 लोहिया नगर निवासी विजय चौहान ने गौर पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वार्ड निवासी रामनिवास व उनकी पत्नी निवास चौहान व उनके भाई अर्जुन चौहान ने हमारे घर पर चढ़कर ईंट-पत्थर-लाठी से मुझे व मेरी बेटी नंदिनी को मारा-पीटा। नंदिनी के बाएं हाथ में धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। मेरी पत्नी कबूतरा को भी मारा। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गोड़ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया को सौंप दी गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.